लोहरदगा: लोहरदगा के 43वें स्थापना दिवस पर अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट, कुडू टाइटंस और भंडरा किंग्स फाइनल में
लोहरदगा जिला प्रशासन की ओर से लोहरदगा जिले के 43वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर शनिवार को वीएस कॉलेज ग्राउंड में अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता सुबह 8 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित हुई। लोहरदगा में क्रिकेट प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों को शामिल करते हुए चार टीमों का गठन किया गया।