होशंगाबाद नगर: राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने नर्मदापुरम में स्व. राधा रानी खंडेलवाल को श्रद्धांजलि दी
राज्यसभा सांसद माया नारोलिया नर्मदापुरम स्थित आर.आर. गार्डन पहुंचीं, जहां उन्होंने अशोक कुमार खंडेलवाल की माता स्वर्गीय राधा रानी खंडेलवाल के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।