जबलपुर: आशीष हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप: पीड़ित परिवार पहुंचा एसपी कार्यालय, कहा- बेहोशी में दाढ़ी की चमड़ी लगा दी
जबलपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे 55 वर्षीय मुकेश कुमार गंभीर के मामले में अब उनके अधिवक्ताओं ने भी मोर्चा संभाल लिया है। पीड़ित का आरोप है कि 2 साल पहले आशीष हॉस्पिटल में डॉ. अर्पण मिश्रा द्वारा गलत ऑपरेशन किए जाने से उनकी हालत बिगड़ गई। अब उनके वकीलों ने हाईकोर्ट में याचिका और कंज्यूमर कोर्ट में केस दायर करने की तैयारी कर ली है।