कासगंज: गंगा किनारे बसे गांवों में सोरों कोतवाली प्रभारी ने ग्रामीणों को बताए बाढ़ से बचने के उपाय
रविवार को शुरू कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र गंगा किनारे बसे गांव मेहंदीपुर पुख्ता, मंडावली, नगला दल, ढेला सराय, रामपुर पुख्ता महमूदपुर पुख्ता सहित अन्य गांवो में पहुंचे। जहां उन्होंने गंगा का जलस्तर बढ़ने को लेकर लोगों को जागरूक किया। ग्रामीणों को बाढ़ से बचाव की जानकारी दी। ग्रामीणों को अपने पशुओं को गंगा पार न कराने और गंगा के किनारे न जाने की हिदायत दी गई।