किशनगंज: खेड़ला गांव में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को मिली निशुल्क जांच व दवाइयां
जानकारी शनिवार दोपहर 12 बजे मिली किशनगंज ब्लॉक क्षेत्र के खेड़ला गांव में द हंस फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और रक्तचाप, शुगर सहित विभिन्न सामान्य रोगों की जांच कराई।