आंवला: आंवला तहसील में वकीलों के चैंबरों में तोड़फोड़ और गंदगी, घटना से वकीलों में आक्रोश, एसडीएम व पुलिस को दी शिकायत
Aonla, Bareilly | Apr 13, 2026 आंवला तहसील परिसर स्थित वकीलों के चैंबरों में तोड़फोड़ और गंदगी फैलाने का मामला सामने आया है। सोमवार को सुबह साढे दस बजे जब अधिवक्ता अपने चैंबर पर पहुंचे, तो वहां फैली अव्यवस्था देखकर हैरान रह गए। इस घटना से स्थानीय अधिवक्ताओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है।