कायमगंज: कायमगंज संपूर्ण समाधान दिवस पर सीडीओ व विधायक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं, 104 में से 8 का किया गया निस्तारण
कायमगंज तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर सीडीओ विनोद कुमार गौड़ व कायमगंज विधायक डॉक्टर सुरभि ने फरियादियों की समस्याओं को सुना जिसमें 104 फरियादी अपनी समस्याएं समाधान दिवस पर लेकर पहुंचे जिसमें 8 फरियादियों का मौके पर ही शनिवार दोपहर 2 बजे निस्तारण कर दिया गया। अन्य फरियादियों की समस्या का अधिकारियों से जांच कर समाधान करने के निर्देश दिए।