बीना: प्रताप वार्ड में कीचड़ भरे रास्ते से निकली शवयात्रा, मंत्री व ज़िला कलेक्टर से भी की जा चुकी है मामले की शिकायत
Bina, Sagar | Sep 27, 2024 भले ही बीना में लाख विकास के दाबे किये जारहे हो। लेकिन प्रताप वार्ड साइन धाम कॉलोनी के पीछे से आने वाला एक कीचड़ भरा रास्ता और रास्ते से निकलने वाली शव यात्रा विकास के उन दावों की पोल खोल रही है। जिसका ढिढ़ोरा मंचों से पीटा जाता है। बरसों से रह रहे लोगों ने मंत्री से लेकर कलेक्टर और विधायक से लेकर नगर पालिका तक शिकायत की है। लेकिन हालात जस की तस है।