रामगढ़: गांधी-शास्त्री जयंती पर रामगढ़ नगर पालिका में चला स्वच्छता अभियान, चेयरमैन और पार्षदों ने हाथों में झाड़ू लेकर की सफाई
Ramgarh, Alwar | Oct 2, 2026 नगरपालिका रामगढ़ में शुक्रवार को सुबह ग्यारह बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। उसके बाद सफाई अभियान शुरू किया।