औरैया: सहायल थाना क्षेत्र के युवक ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप, कहा- पुलिस चोरी का जुर्म कबूल करने का बना रही थी
सहायल थाना क्षेत्र के पूर्वा हेमा गांव निवासी एक युवक ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर पुलिस पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। सोनू तिवारी ने बताया कि वह तीन जुलाई की शाम लहरापुर बाजार सब्जी खरीदने गया था। आरोप है कि इसी दौरान सहायल थाने के दरोगा व उनके साथ मौजूद पुलिसकर्मी उसे बिना कारण थाने ले