रजौली: अवैध कोयला लदे दो पिकअप वाहनों को किया गया जब्त, 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया
Rajauli, Nawada | Jun 12, 2026 रजौली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एनएच-20 स्थित बाँके मोड़ के पास कार्रवाई करते हुए अवैध कोयला लदे दो पिकअप वाहनों को जब्त किया है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि झारखंड की ओर से बिना वैध कागजात के कोयला लेकर दो वाहन बिहार की ओर आ रहे थे। सूचना पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें वाहन संख्या जेएच-02 बीबी-2436 एवं जेएच-02 बीटी-4785 को रोका गया।