चकिया के बारा घाट पुल के पास चकिया मधुबन पथ पर निर्दलीय प्रत्याशी पर अज्ञात हमलावरों अचानक इंट पत्थर आदि से हमला कर दिया गया। प्रत्याशी तो बाल बाल बच गये परन्तु वाहन का शीशा टूट गया। वहीं मौका लाभ ले हमलावर फरार होने मे सफल रहे। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि आवेदन मिला हैं अज्ञात हमलावरों पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।