कौंच: आराजीलाइन में वृद्ध महिला की केवाईसी न होने के कारण सरकारी सुविधाओं से वंचित, उपजिलाधिकारी से लगाई गुहार
Konch, Jalaun | Apr 4, 2026 कोंच नगर के मोहल्ला आरानीलाइन निवासिनी वृद्ध महिला नूरजहां ने बैंक में केवाईसी न होने से परेशान होकर शनिवार दोपहर 2:30 बजे उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा है, उन्होंने बताया कि सेंट्रल बैंक कोंच शाखा में कई बार जाने के बावजूद उनकी केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की जा रही है, कमजोर दृष्टि और वृद्धावस्था के कारण बार-बार बैंक जाना उनके लिए कठिन हो रहा है।