बिहटा: राजपुर गांव से खेलने के लिए निकला एक युवक अचानक हुआ लापता, परिवार वालों ने थाने में शिकायत
Bihta, Patna | Jun 10, 2026 बिहटा के नेउरा थाना क्षेत्र के राजपुर गांव स्थित घर से खेलने के लिए निकला एक युवक अचानक लापता हो गया है। युवक की पहचान 18 वर्षीय विकास कुमार के रूप में की गई है। इस संबंध में लापता युवक के परिवार वालों ने थाने में पहुंचकर गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है।