रफीगंज: अरथुआ इंजीनियरिंग कॉलेज समेत विभिन्न स्थानों पर अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान
अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत मंगलवार को प्रखंड अग्निशमालय रफीगंज की टीम ने एमटी वाहन के माध्यम से रफीगंज एवं कासमा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों और संस्थानों में अग्नि सुरक्षा बुधवार संध्या 5 बजे जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, अरथुआ (कासमा रोड) में छात्र-छात्राओं एवं कर्मियों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।