गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के बागेश्वरी ROB का काम हुआ शुरू,बड़े वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक,की गई बैरिकेडिंग
गया के बागेश्वरी रेल फाटक पर प्रस्तावित रेल ओवरब्रिज निर्माण को लेकर तैयारी शुरू हो गई है।कलाली मोड़ के समीप और पटना की ओर से रामशिला मोड के आगे बागेश्वरी जाने वाले मार्ग पर लोहे की बैरिकेडिंग की गई है।इससे बड़े और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।गुरुवार की सुबह 11 बजे सड़क पर बैरिकेडिंग किए जाने से भारी वाहनों को दूसरे मार्ग से होकर गुजरना पड़ रहा।