हज़ारीबाग: नूरा मंदिर में डस्ट मार्बल रंगोली से उकेरा मां दुर्गा का दिव्य स्वरूप
नवरात्र के पावन अवसर पर हजारीबाग के नूरा स्थित माता मंदिर परिसर में भक्ति और कला का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। यहां छात्र सह कलाकार टिंकू कुमार डस्ट मार्बल रंगोली से मां दुर्गा का भव्य स्वरूप तैयार कर रहे हैं। करीब 30 वर्ग फुट में फैली इस रंगोली को बनाने में टिंकू चार दिनों से जुटे हैं। पांच दिनों में इसे पूरा करने का लक्ष्य है। कलाकृति को देखने के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं।