महोबा: छितरवारा गांव में दहेज के मामले में दंपत्ति से मारपीट का आरोप, पीड़ित पहुंचे एसपी कार्यालय
Mahoba, Mahoba | May 8, 2026 छितरवारा गांव में दहेज को लेकर विवाहिता और उसके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता आरती ने ससुर, सास और देवरों पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। मारपीट में आरती और उसके पति लोकेन्द्र घायल हो गए। पीड़ित दंपत्ति ने पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई और मेडिकल परीक्षण की मांग की है।