मैनपुरी: मलखानपुर सरकारी स्कूल में बच्चों के एडमिशन न होने पर डीएम ने सभी बच्चों का फ्री एडमिशन करा कर स्कूल को लिया गोद
मैनपुरी के जागीर ब्लाक में बने सरकारी स्कूल मलखानपुर में बच्चों के एडमिशन टीचर के द्वारा न किए जाने पर सभी बच्चों ने डीएम कार्यालय पहुंच डीएम से शिकायत की थी। जिसके बाद डीएम ने सभी बच्चों का स्कूल में फ्री एडमिशन करा दिया। और उसके बाद उसी सरकारी स्कूल को गोद ले लिया। और स्कूल में सभी बच्चों के लिए सभी सुविधा दिए जाने को लेकर बात कही है।