हरसूद: किसानों और आम जन की समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरसूद ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
किसानों एवं आमजन की समस्याओं को लेकर शनिवार दोपहर 3:30 बजे के लगभग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरसूद के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन हरसूद एसडीएम आरसी खतेडिया को सौंपा। जिसमें बताया कि शासन द्वारा गेहूं की खरीदी प्रतिवर्ष 15 मार्च से प्रारंभ की जाती रही है, किंतु वर्तमान में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी 10 अप्रैल से की जा रही है।