पटना ग्रामीण: दीदारगंज थाना क्षेत्र से आर्म्स एक्ट में शामिल एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दीदारगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। रविवार शाम 7:12 पर मामले की जानकारी पटना पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया है कि दीदारगंज थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर रविवार को पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान आर्म्स एक्ट की घटना में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।