बिजनौर: बिजनौर में जेल में बंदियों से मिलने के लिए नई व्यवस्था लागू, दो शिफ्टों में होगी मुलाकात
Bijnor, Bijnor | Jun 27, 2026 बिजनौर में बंदियों से मिलने के लिए नवागत जेलर राजेश कुमार ने नई व्यवस्था लागू की है। शनिवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार दूर दराज से आए लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। उसी के मद्दे नजर जेल प्रशासन ने यह अहम फैसला लिया है। अब जेल में मुलाकात दो शिफ्टो में हुआ करेगी। जिससे दूर से आने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी।