शुजालपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल
शुजालपुर में शुक्रवार रात करीब 11 बजे शंकर मंदिर के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में फ्रीगंज, शुजालपुर मंडी निवासी सुनील परमार (39) पिता अजब सिंह परमार गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सुनील पेशे से वेल्डिंग का काम करते हैं और शुक्रवार रात बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान शंकर मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक क