अशोक नगर: खरीफ सीजन को लेकर प्रशासन अलर्ट,किसानों को खाद-बीज से लेकर सिंचाई तक हर व्यवस्था के निर्देश
अशोकनगर में खरीफ सीजन की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। बुधवार को दोपहर 3 बजे कृषि उत्पादन आयुक्त के.सी. गुप्ता की अध्यक्षता में एपीसी समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर साकेत मालवीय सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। खाद, बीज, सिंचाई व्यवस्था, पशुपालन, मत्स्य और सहकारिता विभाग की योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।