मैहर: मैहर में जनगणना कार्य समय से पहले पूर्ण, चार्ज अधिकारियों का सम्मान किया गया
मैहर। जिले में जनगणना कार्य के प्रथम चरण को सभी चार्ज अधिकारियों द्वारा निर्धारित समय सीमा से पहले ही शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने चार्ज अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।