रॉबर्ट्सगंज: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, स्मार्ट प्रीपेड मीटर होंगे पोस्टपेड, कलेक्ट्रेट में डीएम ने दी जानकारी
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शुक्रवार दोपहर बताता कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने बिजली उपभोक्ताओं के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए आर.डी.एस.एस. RDSS योजना के तहत लगे सभी स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड मोड में बदलने का आदेश जारी किया है। प्रबन्ध निदेशक उ.प्र. पावर का0लि0 के अनुसार अब उपभोक्ताओं को पहले बिजली इस्तेमाल करने की अनुमति होगी।