शिवपुरी नगर: हीरापुर गांव में लाइट का तार काटने का विरोध करने पर आधा दर्जन लोगों ने 3 लोगों के साथ की मारपीट
शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव के रहने वाले कमलेश रजक ने जानकारी देते हुए बताया की गांव के ही कुछ लोग उन्हे काफी समय से परेशान कर रहे थे। बीते रोज पूर्व आरोपियों ने उनके लाइट का तार काट दिया। जिसका उन्होंने विरोध किया तो आधा दर्जन के करीब लोगों ने उसकी एवं उसके पिता सुरेश रजक और दादी सगुन रजक के साथ मारपीट कर दी।