बेनीपट्टी: जगदंबा पेट्रोल पंप समीप ऑटो-बोलेरो में हुई जोरदार टक्कर
2 फरवरी 2024 को बेनीपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदंबा पेट्रोल पंप समीप ऑटो-बोलेरो में जोरदार टक्कर हो गई है। वहीं ऑटो पलट कर सड़क किनारे जाकर गाछी में गिर गई है। साथ ही साथ बोलेरो भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने जानकारी दी कि, बोलेरो एवं ऑटो चालक दोनों घायल दिखे हैं तथा दोनों तत्काल मौके से फरार हो चुके हैं।