बखरी: बखरी पुलिस ने हत्या मामले के नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया
बखरी पुलिस ने हत्या मामले के नामजद आरोपी को रविवार को दोपहर करीब दस बजे गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए अपर थानाध्यक्ष उदय शंकर कुमार ने बताया कि महादेव चक निवासी सुरेश महतो के हत्या मामले के नामजद आरोपी सरयुग महतो के पुत्र महेन्द्र महतो को गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।