मांगरौल: भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल मांगरोल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा पार्टी के स्थापना दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया
Mangrol, Baran | Apr 6, 2025 भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल मांगरोल के कार्यकर्ताओं ने नगर मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सुमन के नेतृत्व में सोरती बावडी महादेव मंदिर परिसर में भाजपा पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री संजय गालव ने किया। इस दौरान पार्टी के सिध्दांतो और संगठन की संरचना के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया।