मांगरौल: बारां रोड नहर में एक युवक का शव मिला, उपजिला अस्पताल मांगरौल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया
Mangrol, Baran | Apr 5, 2025 मांगरोल बारां मार्ग पर नहर में शनिवार सुबह दस बजे करीब एक युवक का शव मिला। पुलिस ने लोगों को की मदद से शव को बाहर निकाला पुलिस ने बताया कि मोहनलाल सुमन पुत्र ब्रदीलाल निवासी बंमोरी रोड की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।