मांगरौल: मांगरोल थाना क्षेत्र के मारवाडा बस्ति के पास नहर में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी
Mangrol, Baran | Apr 5, 2025 मांगरोल थाना क्षेत्र मारवाडा बस्ति के पास नहर में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस थाना मांगरोल से शनिवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार एक युवक की नहर में डूबने की सूचना मांगरोल पुलिस थाने को मिली। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उप जिला चिकित्सालय मोर्चरी में रखवा दिया गया।