मांगरौल: सीसवाली पुलिस ने रात के समय दुकानों का ताला तोड़कर बैट्रियां चुराने वाली गैंग का किया पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार
Mangrol, Baran | Apr 4, 2025 रात्रि के समय दुकानो का ताला तोडकर बैट्रियां चुराने वाली गैंग का पर्दाफास करते हुए सीसवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जिला पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी बारां ने शाम 4 बजे बताया कि थाना सीसवाली पर फरियादी हरिओम मीणा पुत्र नन्दकिशोर मीणा उम्र 37 वर्ष निवासी छत्रपुरा थाना सीसवाली ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट आश्य की पेश की।