नौतन: नौतन में परंपरागत तरीके से निकाली गई मा बेलवंती मा की डोली यात्रा, श्रद्धालु भक्तों की रही भीड़
नौतन प्रखंड क्षेत्र के हाई स्कूल पंडाल से परम्परा तरीके से बुधवार के सुबह लगभग 11:30 मिनट से माता बेलवंती की डोली यात्रा निकाली गई। इस दौरान दुर्गा माता की जय जयकार से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। मान्यता है कि इस दिन मां दुर्गा बेल के पेड़ पर आ जाती है। इसी कारण माता को बेलवंती माता के नाम से भी पुकारा जाता है।