बेगूसराय: गंगा में डूबे इंडियन आर्मी के जवान का शव बरामद, सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
बेगूसराय में स्नान करने के दौरान गंगा में डूबे इंडियन आर्मी के जवान सौरव कुमार उसे सोनू का शव बरामद कर लिया गया है. काफी कोशिश के बाद छोटे पुल के नीचे पाइप में फंसे शव को निकाला गया. शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की गई. वर्ष- 2016 में इंडियन आर्मी के तकनीकी सहायक के रूप में सौरव कुमार उर्फ सोनू का चयन हुआ था.