बेगूसराय: बेगूसराय के लभरचक में स्नान करने के दौरान डूबने वाले सेना के जवान का दूसरे दिन शव हुआ बरामद परिजनों में मचा कोहराम
बेगूसराय के लभरचक में पिछले दिन स्नान करने के दौरान एक सेना का जवान जो गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया।जिसके बाद स्थानीय गोताखोर एवं एसडीआरएफ की टीम की मदद से खोजबीन शुरू की गई।दूसरे दिन जवान का शव बरामद हुआ है।इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।मौके पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टमके लिए भेज दिया है।