बेगूसराय: राजोपुर से 142 लीटर विदेशी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
छौड़ाही थाना क्षेत्र के राजोपुर से 142 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने दी. उन्होंने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. एसपी ने कहा कि बिहार में शराब बंदी है.