बेगूसराय: बेगूसराय के गढ़हारा में आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला का अतिथियों ने किया उद्घाटन
बेगूसराय के गढ़हारा में वर्षों से भव्य एवं अलौकिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला का आयोजन किया जाता है।भगवान के जन्म के साथ ही प्रारंभ हुआ यह मेला इस क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बिंदु रहता है।जिसका विधिवत रूप से उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बिहट नगर परिषद के मुख्य पार्षद बबीता देवी एवं टीम प्रियम के संयोजक प्रियम रंजन तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।