बेगूसराय: चेहल्लुम और जन्माष्टमी को लेकर DM ने जारी किया संयुक्त आदेश, 135 स्थानों पर पदाधिकारी की होगी तैनाती
बेगूसराय में 25 अगस्त को चेहल्लुम एवं 26 अगस्त को जन्माष्टमी पर्व मनाया जायेगा. इसको लेकर जिले के 135 चिन्हित स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनयुक्ति की जायेगी. यह बातें विधि-व्यवस्था संधारण के लिये निर्देश देते हुए डीएम रोशन कुशवाहा ने कही. उन्होंने कहा कि जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण में जन्माष्टमी का त्योहार संपन्न कराया जाएगा.