गुना नगर: घोसीपुरा में नाले के पास जुआ के अड्डे पर छापेमारी, 14 लोगों पर कार्रवाई, ₹41600 नकद ज़ब्त
गुना कैंट थाना पुलिस ने बड़े पैमाने पर चल रहे जुए पर कार्यवाही की। 3 अगस्त थाना प्रभारी ने बताया, 2 अगस्त को घोसीपुरा में नाले के पास जुआ खेल रहे 10 से 15 लोगों की जानकारी मिली। घेराबंदी कर 12 लोगों को पकड़ लिया। दो लोग भागने में सफल हो गए। मौके से ₹41600 नगदी ताश की गड्डी जप्त की है। कुल 14 लोगों पर मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की है।