दतिया: खिरिया साहब गांव में दबंगों ने विधवा महिला के साथ की मारपीट, वीडियो वायरल
Datia, Datia | Nov 1, 2025 खिरिया साहब गांव में एक विधवा महिला के साथ सरेआम मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। गांव के दबंग हरि सिंह व महिलाओं ने मिलकर विधवा महिला पुष्पा देवी के साथ जमकर मारपीट की। घटना का वीडियो शनिवार शाम 05 बजे सामने आया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़िता पुष्पा देवी का आरोप है कि, गांव के दबंग पिछले एक साल प्रताड़ित कर रहे है।