स्काउट-गाइड ने निकाली तिरंगा जन चेतना रैली
@followers @top fans News 24 Udaipur
#nonflower #viralpost #udaipur #BharatScoutsAndGuides #TirangaRally #HarGharTiranga
उदयपुर, 13 अगस्त। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ उदयपुर के यूनिट द स्कॉलर्स एरिना सीनियर सेकंडरी उदयपुर की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में घर-घर तिरंगा , हर घर तिरंगा, जन चेतना रैली का आयोजन किया गया। वरिष्ठ ट्रेनिंग काउंसलर व यूनीट लीडर डॉ भगवती लाल साहु ने बताया कि जिला संगठन आयुक्त ( गाइड ) अभिलाषा मिश्रा ने हरी झंडी दिखा करके रैली का शुभारंभ किया । रैली विभिन्न मार्गाे से होती हुई पुनः अपने स्थान पर पहुंची। रैली में स्काउट व गाइड , भारत माता की जय , वंदे मातरम , घर-घर तिरंगा , हर घर तिरंगा आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे । डॉ भगवती लाल साहू के नेतृत्व में स्काउट गाइड ने हरियाली अमावस्या के मेले में पहुंच कर सेवाएं दी।
--------------------------------
(2) हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय काराग्रह में तिरंगा रैली का आयोजन
उदयपुर, 13 अगस्त। केन्द्रीय कारागृह में स्टाफ एवं बंदियों के द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम 2026 के अन्तर्गत गुरूवार को कारागृह में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जेल अधीक्षक राजपाल सिंह द्वारा तिरंगा लहराकर तिरंगा रैली का शुभारम्भ किया गया।
केन्द्रिय काराग्रह के अधीक्षक ने बताया कि बंदियों में देश भक्ति का जज्बा जगाने, राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा एवं देश प्रेम जागृत करने के लिए तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली में स्टाफ एवं बंदियों ने उत्साह से भाग लिया। उन्होंने बताया कि तिरंगा रैली को सम्पूर्ण कारागृह में घुमाया गया जिसमें सभी बंदियों एवं स्टाफ के हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर तिरंगे को जोश के साथ लहराया। वन्दे मातरम् एवं भारत माता के जयकारों से कारागृह का परिसर गूंज उठा। रैली में 1 हजार 100 बंदियों एवं जेल अधिकारीयों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। रैली में उपाधीक्षक श्रीमोहन, कारापाल भगवान सहाय, भारमल, दिलावर खान, कारापाल रणवीर सिंह उप रैली में शामिल रहे।
Girwa, Udaipur | Aug 13, 2026