लखीसराय: उत्पाद विभाग की टीम ने नगर एवं हलसी थाना क्षेत्र से एक शराब कारोबारी एवं एक शराबी को किया गिरफ्तार।
उत्पाद विभाग की टीम ने नगर थाना क्षेत्र एवं हलसी थाना क्षेत्र से एक शराब कारोबारी एवं एक शराबी को गिरफ्तार किया है । उत्पाद विभाग की टीम ने नगर थाना क्षेत्र के जोगमैला गांव से कैलाश केवट के पुत्र प्रकाश केवट को 65 लीटर देसी महुआ शराब और हलसी थाना क्षेत्र के कैंदी बाजार से नवादा जिले के रहनेवाले बिहारी लाल चौधरी के पुत्र मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है।