सरदारशहर: धनतेरस पर सरदारशहर के बाजारों में दिखी रौनक, करोड़ों के कारोबार की उम्मीद
सरदारशहर। धनतेरस के पर्व पर सरदारशहर के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। सुबह से ही बाजारों में ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं और पुरुष कपड़े, आभूषण, खिलौने सहित विभिन्न सामानों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं।