मल्हारगंज: लॉरेंस बिश्नोई और हैरी बॉक्सर गैंग का इंदौर कनेक्शन, क्राइम ब्रांच ने राजपाल सिंह को रिमांड पर लिया
मामला तब गरमाया जब बिल्डर विवेक दम्मानी को विदेशी नंबरों से कॉल कर 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई। धमकी देने वाले ने दम्मानी के बेटे की लोकेशन तक बता दी थी। डीसीपी ने गुरुवार 1 बजे बताया की जांच में राजपाल सिंह चंद्रावत का नाम सामने आया, जो पहले से ही खरगोन जेल में बंद था। पूछताछ में पता चला है कि राजपाल ने ही उज्जैन और धार के बदमाशों के जरिए रेकी कराई और देवास