करछना: नैनी स्थित जिला जेल में आयोजित निःशुल्क नेत्र एवं दंत जांच शिविर में 300 बंदी मरीजों ने उठाया लाभ
शनिवार को तहसील करछना क्षेत्र के नैनी स्थित जिला जेल में शार्प साइट आई हॉस्पिटल, शिव शक्ति जन कल्याण ट्रस्ट व अंजना डेंटल स्टूडियो के सहयोग से निशुल्क नेत्र एवं दांत शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिला जेल में बंद 300 मरीज ने शिरकत कर लाभ उठाया। डॉक्टरों की संयुक्त टीम ने मरीजों को उनके खान-पान एवं बचाव को लेकर टिप्स भी दिए। 250 पुरुष 50 महिलाएं रही।