गंगधार: उन्हैल पुलिस ने बाड़े से ट्रॉली चुराने के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
उन्हैल क्षेत्र के कचनारा गांव से किसान के बाड़े में खड़ी ट्रॉली चुराने की घटना का खुलासा कर पुलिस ने दो आरोपियों दिनेश व संतोष को मध्यप्रदेश के गांव से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपियों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर सौपा गया। इस दौरान आरोपियों से ट्रॉली बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे। कचनारा निवासी पदमसिंह ने ट्रॉली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी