माथे पर पोटली, हाथ में लाठी और तेज गर्मी के बीच आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। “नर्मदे हर” के जयघोष से पूरा नगर धार्मिक माहौल में रंग गया। महेश्वर से प्रारंभ हुई माहिष्मती माँ नर्मदा पंचकोशी पैदल परिक्रमा यात्रा का मंगलवार को नगर में आगमन हुआ कसरावद में जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। सेवा भाव के साथ स्वल्पाहार, चाय-पानी, तरबूज और ठंडे पेय की बेहतर व्य