बांजरपुर के पास सड़क हादसे में दंपत्ति की मौत, छोटे बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया।गंग नहर पटरी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से पति-पत्नी की मौत
ग्रेटर नोएडा: दनकौर क्षेत्र के गंग नहर पटरी मार्ग पर बांजरपुर गांव के पास बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। हादसे में रबूपुरा के चचूरा गांव निवासी हरिकेश (38) और उनकी पत्नी प्रियंका की मौत हो गई। दोनों ग्रेटर नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#GreaterNoida #Dankaur #RoadAccident #BreakingNews #Accident #UttarPradesh #NoidaNews #NCRNews #TrafficAccident #RIP #HindiNews #NCRExpressNews