देवबंद: नुनाबड़ी गांव में बिजली चेकिंग के दौरान विजिलेंस टीम और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
देवबंद ब्लॉक स्थित नुनाबड़ी गांव में बिजली चोरी की जांच करने पहुंची विजिलेंस टीम और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया गुरुवार सुबह 10 बजे सामने आया है।जो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि विद्युत विभाग की टीम 27 मई को गांव में चेकिंग अभियान चलाने पहुंची थी। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया।